Select Date:

कलेक्टर ने किया डिमरापाल कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण

Updated on 11-09-2020 07:04 PM

जगदलपुर । कलेक्टर रजत बंसल आज 10 सितम्बर को शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में पहुंचकर कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित मेडिकल कॉलेज के डीन श्री पैकरा एवं अधिकारियों से कोविड अस्पताल के सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की समुचित इलाज करने के साथ-साथ उन्हें भोजन,साफ-सफाई आदि की बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कराने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को शासकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए शीघ्र प्लाज्मा थेरेपी को एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रांरभ करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जीमल, मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी, डॉ. दुल्हानी तथा अन्य अधिकारीगण उपस्तिथ थे।

इस दौरान कलेक्टर ने कोरोना वायरस से संक्रमित गंभीर मरीजों को जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने मरीजों की बेहतर से बेहतर इलाज एवं उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोविड अस्पताल की क्षमता को बढ़ाने तथा कोरोना के मरीजों को जरूरी सुविधाएं प्रदान करने हेतु फिलहाल मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन विभाग को शासकीय महारानी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। जिससे कोविड अस्पताल को अतिरिक्त बेड मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिसीन विभाग के महारानी अस्पताल में शिफ्ट हो जाने से कोविड अस्पताल में बेड की संख्या 400 हो जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने कोविड अस्पताल के मेन पावर को बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखने तथा स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्था करने की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि एन्टीजन टेस्ट के लिए शासकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पोर्टल भी विकसित की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.