Select Date:

कलेक्टर ने संकल्प शिक्षण संस्थान में संचालित होने वाले शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 15-06-2020 08:24 PM
जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज संकल्प शिक्षण संस्थान के भवन में संचालित होने वाले शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में बच्चों के लिए फर्नीचर, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास के लिए इंटरनेट के साथ कम्प्यूटर लैब आदि बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की ज्वानिंग कराने के लिए भी कहा गया है ताकि स्कूल संचालन के लिए व्यवस्था शत् प्रतिशत् सुनिश्चित किए जा सकें। कलेक्टर ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के मनोरंजन के लिए संगीत टीचर रखने के निर्देश दिए है ताकि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में शामिल करके उनका बौद्धिक विकास किया जा सके। संकल्प शिक्षण संस्थान में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए 17 कमरों में कक्षा संचालित की जाएंगी।  
कलेक्टर ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वर्चुअल क्लास आगामी 15 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन लगाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है। कक्षाएं प्रारंभ होने के पश्चात् प्राचार्य वर्चुअल क्लास हेतु टाईम टेबल भी बनाने के लिए कहा गया है। अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक टाईम टेबल के अनुसार बच्चों को पढ़ाएंगे। साथ ही टाईम टेबल को वाट्सअप आदि में सूचित किया जाएगा। अंग्रेजी माध्मय स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया के लिए कमेटी द्वारा मापदण्ड निर्धारित किया जाएगा। इसी के अनुसार बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.