नारियल रेशा उत्पादों ने निर्यात में बना रिकॉर्ड, 2,757.9 करोड़ के उच्च स्तर पर पहुंचा
Updated on
16-07-2020 08:06 PM
नई दिल्ली । नारियल रेशा उत्पादों ने निर्यात में भारत ने रिकॉर्ड बनाया है। कॉयर (नारियल के रेशे) और उसके उत्पादों का निर्यात वर्ष 2019-20 में 2,757.9 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो एक सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड है। सरकार ने यह जानकारी दी। वर्ष 2018-19 में कॉयर और कॉयर उत्पादों का निर्यात 2,728.04 करोड़ रुपये का हुआ था। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘वर्ष 2019-20 के दौरान कॉयर और कॉयर उत्पादों के 9,88,996 टन का निर्यात किया गया, जो कि उसके पूर्ववर्ती वर्ष के दौरान 9,64,046 टन का हुआ था।’ कॉयर पिथ, टफ्ड मैट, कॉयर जियो-टेक्सटाइल्स, कॉयर रग्स एंड कार्पेट्स, कॉयर अन्य प्रकार, कॉयर रोप और पावर-लूम मैट के निर्यात में मात्रा और मूल्य दोनों के मामले में वृद्धि दर्ज की गई, हाथ से करघा मैट, कॉयर यार्न के उत्पाद, रबरयुक्त कॉयर और पावर-लूम मैटिंग में मात्रा के संदर्भ में गिरावट और मूल्य के संदर्भ में वृद्धि देखी गई। कॉयर पिथ, 1,349.63 करोड़ रुपये की निर्यात आय के साथ देश से कॉयर उत्पादों के कुल निर्यात का 49 प्रतिशत हिस्सा है। कॉयर फाइबर 498.43 करोड़ रुपये के निर्यात के साथ कुल निर्यात का 18 प्रतिशत भाग है। मूल्यवर्धित वस्तुओं को एक साथ जोड़ा जाये तो यह कुल निर्यात का 33 प्रतिशत हिस्सा है। मूल्यवर्धित उत्पादों में टफ्टेड मैट सबसे ऊपर है। कॉयर और कॉयर उत्पादों के लिए घरेलू बाजार में भी तेजी का रुख प्रदर्शित होता है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…