Select Date:

कोल इंडिया ने 2020-21 के लिए उत्पादन लक्ष्य घटाया

Updated on 09-08-2020 07:00 PM
कोलकाता । सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया ‎लिमिटेड (सीआईएल) ने कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न हुई अड़चनों के को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने उत्पादन लक्ष्य को घटाकर 65-66 करोड़ टन कर दिया है। पहले कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 71 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य तय किया था। कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा ‎कि कोविड-19 महामारी की वजह से कोयले की मांग प्रभावित हुई है। हालांकि, अब उद्योगों द्वारा परिचालन शुरू करने के बाद मांग सुधर रही है। मौजूदा स्थिति को देखतेा हुए हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में हमारा उत्पादन 65 से 66 करोड़ टन रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि जुलाई आ‎खिर तक कोयले की मांग में सात से आठ प्रतिशत का सुधार हुआ था। अगस्त के पहले सप्ताह में इसमें 13 से 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी ने पिछले साल 60.2 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था, जबकि लक्ष्य 63 करोड़ टन का था। कोयले के वाणिज्यिक खनन पर अग्रवाल ने कहा कि इससे बाजार से जुड़ी मूल्य व्यवस्था पेश करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अटकलों से उलट इससे कोल इंडिया को फायदा होगा। कंपनी ने कहा हे कि वह अपनी चुनिंदा अनुषंगियों के जरिये तटीय ग्राहकों को उच्च ग्रेड के कोयले की आपूर्ति का प्रयास कर रही है। ये ग्राहक अभी काफी हद तक आयात पर निर्भर हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.