Select Date:

सीएम मनोहर ने सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता प्रदीप सिंह का किया अभिनंदन

Updated on 10-08-2020 06:41 PM
नई दिल्ली । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल सेवा परीक्षा-2019 में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता प्रदीप सिंह मलिक का शाल ओढाकर अभिनंदन करते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलेगी। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा- 2019 में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता प्रदीप मलिक को उनकी सफलता पर बधाई व शुभकामना दी। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदीप सिंह मलिक के पिता सुखबीर सिंह मलिक का भी शाल ओढाकर सम्मान करते हुए कहा कि प्रदीप सिंह मलिक की सफलता का श्रेय इन्हें भी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदीप सिंह मलिक ने सोनीपत, हरियाणा के साथ-साथ अपने परिवार का नाम  रौशन किया है। 
उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नागरिक सेवा परीक्षा-2019 में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता प्रदीप सिंह मलिक मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत जिला के तेवडी गांव के निवासी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदीप सिंह मलिक ने अपनी योग्यता से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देश के युवा प्रतिभावान हैं और अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा व योग्यता से सफलता प्राप्त कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आह्वान किए गए 'आत्मनिर्भर भारत ' का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढने के लिए बेहतर व पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
       हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि चर्चा के दौरान प्रदीप सिंह मलिक ने बताया कि उनकी सफलता में  समाज, शिक्षकों, परिवार, मित्रों व सभी का सहयोग रहा है। इस अवसर पर प्रदीप सिंह  मलिक ने कहा" मुझे लगता है कि मेरे स्टेट ने मुझे काफी हेल्प किया है"। इस संदर्भ में उन्होंने आगे बताया कि साक्षात्कार प्रकिया के दौरान उनसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से हरियाणा के संदर्भ में प्रश्न पूछे गए। प्रत्युत्तर में उन्होंने हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व 'इज आॅफ डूईंग बिजनेस' के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों को शामिल किया। सुशासन सूचकांक के दृष्टिगत टाॅप पांच राज्यों में हरियाणा का शामिल होना व ई-गवर्नेंस के दृष्टिगत  गोल्ड अवार्ड मिलने के अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण तथा कृषि क्षेत्र को  सुदृढ करने की दिशा में  क्रियान्वित विभिन्न योजनाएं को शामिल किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य व पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.