Select Date:

सीएम को आया गुस्सा, माइक-आईडी हटाकर चल दिए:सिंधिया का गला बैठा, फिर भी भाषण दिया; अफसर से बोलीं विधायक- बदतमीजी मत करना

Updated on 18-10-2026 12:49 PM

जब मीडिया से नाराज हो गए मुख्यमंत्री इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव मीडिया से नाराज हो गए। बिना बात किए ही वहां से चले गए।

हुआ यूं कि सीएम एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वे मीडिया से बात करने के लिए रुके थे, लेकिन वहां माइक-आईडी ऊपर-नीचे करने को लेकर ही घमासान छिड़ गया।

पत्रकार एक-दूसरे से शिकायत करने लगे। किसी ने कहा- मेरी आईडी नहीं दिख रही। कोई दूसरे से उसकी आईडी नीचे करने को कहता दिखा। यह माहौल देखकर सीएम का मूड उखड़ गया। वे खुद ही माइक-आईडी हटाते हुए वहां से निकल गए।

अब लोग इस वाकये को लेकर चुटकी ले रहे हैं कि आखिर कोई कितना सब्र रखे, यह तो होना ही था। इस मामले में खरी बात ये है कि अनुशासन हर जगह जरूरी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का गला खराब हुआ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाषण देने के अपने जोशीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनके गले ने ही उनका साथ छोड़ दिया।

दरअसल, सिंधिया जब भी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आते हैं, तो उनके थोक में कार्यक्रम रहते हैं। इस दौरान जनसंपर्क, लोगों से मेल-मिलाप, स्वागत, संबोधन और भाषण का सिलसिला लगातार चलता रहता है।

सिंधिया अभी अशोकनगर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उनके करीब 25 कार्यक्रमों में शामिल होने का शेड्यूल था। लेकिन दौरे के दूसरे दिन ही उनका गला खराब हो गया।

हालांकि, गला खराब होने के बावजूद वे कई कार्यक्रमों में संबोधित करते नजर आए। अब इसे लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई सिंधिया के इस अंदाज की तारीफ करता नजर आया, तो किसी ने इसे जनता से जुड़े रहने की उनकी राजनीतिक मजबूरी बताया।

अधिकारी पर भड़क गईं कांग्रेस विधायक आलीराजपुर जिले के जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल एक अधिकारी पर भड़क गईं। कलेक्टर के सामने ही अधिकारी को फटकारते हुए कहा- मुझसे बदतमीजी से बात मत करना।

हुआ यूं कि विधायक जोबट में आयोजित जनविश्वास शिविर में पहुंची थीं। यहां वे कलेक्टर और संबंधित अधिकारी को मोबाइल में एक गांव के फोटो-वीडियो दिखाकर बता रही थीं कि वहां लोग कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

इसी दौरान अधिकारी ने कुएं को ट्यूबवेल बता दिया। फिर क्या था, विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने सबके सामने अधिकारी से पूछ लिया- आप इस कुएं का गंदा पानी पी सकते हो क्या?

अधिकारी ने सफाई देने की कोशिश भी की, लेकिन विधायक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आखिर मामला जनता की सेहत से जुड़ा था और समस्या भी गंभीर थी। लिहाजा, विधायक ने भी मौके पर अपना तेवर दिखा दिया।

अब समस्या कब हल होगी, ये तो पता नहीं, लेकिन विधायक जरूर सुर्खियों में आ गई हैं।

आईएएस को महंगा पड़ रहा बॉस से पंगा एक आईएएस अधिकारी को अपने बॉस से पंगा लेना बड़ा महंगा पड़ रहा है। अब बॉस इन्हें कलेक्टरी का नया स्वाद चखाने के लिए इंतजार करा रहे हैं। दरअसल, यह मामला ‘जैसे को तैसा’ वाला है।

हुआ यूं कि इस आईएएस अधिकारी ने कलेक्टरी पाने के लिए बड़ा जुगाड़ लगाया। अपने एक रसूखदार रिश्तेदार से जैक लगवाया। जब यह पक्का हो गया कि इन्हें फील्ड पोस्टिंग मिलना तय है, तो इनके तेवर बदल गए। इन्होंने अपने बॉस का फोन उठाना ही बंद कर दिया।

अब ट्रांसफर लिस्ट में इस अधिकारी का नाम आ गया। इन्हें एक जिले में कलेक्टरी मिल गई। लेकिन अभी जहां ये पदस्थ हैं, वहां से रिलीव होने के लिए बॉस के ही साइन लगेंगे। अब इस काम में बॉस इन्हें इंतजार करा रहे हैं। न तो वे इनका फोन उठा रहे हैं और न ही इनसे मिल रहे हैं।

सुना है कि बॉस ने इन्हें सबक सिखाने के लिए सात दिन तक रिलीव नहीं करने का फैसला कर लिया है। अब देखते हैं कि बॉस का गुस्सा कब तक बरकरार रहता है।

इनपुट सहयोग - संतोष शितोले (इंदौर), संजीव यादव (अशोक नगर), संजय वानी (आलीराजपुर)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उड़नखटोले ने ऐसी एंट्री मारी कि तंबू ही उड़ गया। हेलिपैड पर सरकार के इंतजार में बैठे मंत्री, विधायक, सांसद और अफसर भी कुछ देर के लिए सहम गए। माहौल ऐसा बना कि नेता-अफसर खुद को संभालते नजर आए। यह वाकया मुख्यमंत्री के हाल ही में हुए नरसिंहपुर दौरे का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
 20 October 2026
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और एसआईआर में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रही…
Advt.