मुख्यमंत्री से पाटन विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने की भेंट-मुलाकात
Updated on
02-06-2020 08:44 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पाटन विधानसभा क्षेत्र से आए जनपद सदस्यों, सरपंचों और आम नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से उनके यहां चल रहे मनरेगा से जुड़े कार्यों, गौठनों के निर्माण एवं परिसंपत्तियों के रख-रखाव, स्कूलों के संचालन, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य विकासकार्यों की जानकारी ली और सभी से उनका हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि प्राप्त होने पर सभी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस संकटकाल में भी छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को न्याय योजना और मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से आर्थिक सम्बल प्रदान किया है। उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीण से गांवों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपायों को अपनाने की बात कही।
इस अवसर पर पाटन क्षेत्र के लोगों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री बघेल ने समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पाटन क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल में कान्हा साहू, धर्मेंद्र साहू, सन्तराम कुर्रे, गंगा प्रसाद निषाद, शैलेष साहू तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
गरियाबंद । फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
गरियाबंद। जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
बिलासपुर। मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…