Select Date:

चीनी मोबाइल कंपनी वीवो का आईपीएल प्रायोजक बनने से इंकार

Updated on 05-08-2020 04:46 PM
मुम्बई । चीनी मोबाइल कंपनी वीवो अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की प्रायोजक नहीं होगी। देशभर में उसके खिलाफ बने माहौल को देखते हुए मंगलवार को वीवो ने आईपीएल का प्रायोजन नहीं करने का फैसला किया। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए चीनी कंपनियों का भारी विरोध हो रहा है। स्वदेशी जागरण मंच सहित कई संगठनों ने बीसीसीआई से कहा था कि वह आईपीएल से वीवो को बाहर कर दे। वहीं बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सोमवार को अपनी एक बैठक कर वीवो को प्रायोजक बनाये रखा था। जिसके बाद देश भर में वीवो के खिलाफ विरोध तेज हो गया था। इस मामले में व्यापारी संघ ने गृहमंत्री अमित शाह तक से हस्तक्षेप कर वीवी को करार से हटाये जाने के लिए पत्र लिखा था। 
आईपीएल का 13वां सत्र यूएई में अगले महीने 19 सितंबर से शुरू होगा। इसका फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। पहले यह लीग मार्च में भारत में ही खेली जानी थी, पर कोरोना महामार के कारण इसे अब यूएई में रखा गया है। 
वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी चीनी मोबाइल कंपनी के प्रायोजक बने रहने पर कड़ी आपत्ति जतायी थी। इसके एक दिन बाद ही वीवो के स्पॉन्सरशिप से हटने की खबर सामने आई। 
इससे पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने चीनी मोबाइल कंपनी को प्रायोजक बनाये रखने का फैसला किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बीसीसीआई पर जमकर नाराजगी जतायी थी। जून में लद्दाख में हुई भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की बात भी कही थी। बीसीसीआई ने भी तब करार की समीक्षा का वादा किया था पर इसके बाद भी आईपीएल के लिए उसने वीवो का करार बरकरार रखा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था, ' कोरोना महामारी के हालातों को देखते हुए इतने कम समय में बोर्ड के लिए नया प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा।'
वहीं स्वदेशी जागरण मंच ने बीसीसीआई के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि वीवो को प्रयोजक बनाए रखना शहीद सैनिकों का अपमान करने की तरह है। 
वीवो इंडिया ने 2017 में आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार साल 2022 तक के लिए 2199 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। बीसीसीआई को इस करार के तहत वीवो से सालाना 440 करोड़ रुपये मिलते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.