Select Date:

ऊंची पहाड़ियों पर मोर्चा संभालकर चीनी सेना की घेराबंदी तेज

Updated on 10-09-2020 05:41 PM

नई दिल्ली पैंगोंग इलाके में भारत एवं चीन में जारी टकराव के बीच भारतीय सेना ने रणनीतिक रूप से अहम पहाड़ियों एवं स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके पीछे असल मकसद चीन को इन ऊंची पहाड़ियों पर काबिज होने से रोकना है। सेना को आशंका है कि हाल में उसने जिस प्रकार से उत्तरी पैंगोंग की पहाड़ियों में मोर्चाबंदी की है, वैसे ही कोशिश चीन अन्य चोटियों पर भी कर सकता है। ऐसा एक प्रयास वह सात सितंबर को भी कर चुका है। सेना से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पैंगोंग लेक इलाके से चीन के पीछे नहीं हटने के बाद सेना ने अपने रूख को आक्रामक बनाया है। अब वह चीन को उसी की भाषा में जवाब देने को तैयार है। इसलिए, करीब पांच-छह ऊंची पहाड़ियों या स्थानों पर सेना ने हाल में अपनी तैनाती की है, लेकिन अभी कई ऐसी अहम रणनीतिक चोटियां हैं जिन पर चीन की निगाह हो सकती है। सेना इन पर भी अपने सैनिकों की तैनाती के लिए प्रयासरत है। इस बीच, दोनों देशों की सेनाओं के बीच ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत हुई। इसमें हालांकि, कई मुद्दों पर चर्चा हुई और सहमति भी व्यक्त की गई, लेकिन इसका जमीन पर कोई असर नहीं हुआ। इस बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। सेना के सूत्रों के अनुसार रेजांगला इलाके में भारत और चीन के जवान बुधवार को भी आमने-सामने डटे हुए हैं। दोनों सेनाओं के बीच 300 गज से ज्यादा की दूरी नहीं है। हालांकि, सात सितंबर के बाद टकराव की दोबारा नौबत नहीं आई है। सेना के सूत्रों ने कहा कि चीन के करीब 40 जवान रेजांगला में भारतीय सेना के सामने खड़े हैं। जबकि नीचे बेस में करीब 7,000 जवानों के मौजूद होने की खबर है। भारतीय सेना की तैनाती इसी के अनुरूप की गई है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि चीनी उत्तेजक कार्रवाई चीनी सैनिकों ने मंगलवार को एलएसी में पूरे दिन उकसावे की कार्रवाई की है। सूत्रों का कहना है कि एलएसी पर चीन की उत्तेजक कार्रवाई रेजांगला और मुखपरी चोटी के आसपास के इलाकों में थी। चीनी सेना अभी भी कॉमन क्षेत्र में बनी हुई है। हालांकि, बुधवार को कोई भी भड़काऊ कार्रवाई नहीं हुई। सीमा पर बढ़ रहे गतिरोध के बीच, मॉस्को में बार भारतीय और चीनी विदेश मंत्री तीन बार आमने-सामने होंगे। पहला मौका, एससीओ सम्मेलन के तहत विदेश मंत्रियों की बैठक होगी, दूसरे मौके पर रूसी विदेश मंत्री के साथ दोनों दोपहर के भोजन पर मिलेंगे। इसके बाद तीसरा मौका भारत और चीन की द्विपक्षीय वार्ता का होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.