नई दिल्ली । वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रही खींचतान भले ही कम हो गई है, पर चीनी सेना अभी भी वहीं डटी है। पैंगॉन्ग और गोगरा इलाके में अभी भी चीनी सेना पीछे नहीं गई है। हालांकि, जवानों की तैनाती में कमी की गई है, लेकिन अभी भी दोनों देशों के जवान जमे हुए हैं। एक पखवाड़े से फिंगर एरिया में कोई बदलाव नहीं आया है।
चीनी सेना अभी भी फिंगर-4 के रिज एरिया में डटी हुई है। वह फिंगर-4 से पीछे हटकर फिंगर-5 पर अपने लाव-लश्कर के साथ मौजूद हैं। हालांकि, गलवान और हॉट स्प्रिंग एरिया में दूसरे राउंड का डिसएंगेजमेंट पूरा हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं ने अपने जवानों को पीछे बुला लिया है।
कल ही चीन ने दावा किया था कि विवादित क्षेत्रों में से ज्यादातर में उसकी पीछे हटने (डिसएंगेजमेंट) की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। वहां के सरकारी अखबार ने चीनी विदेश कार्यालय को हवाले से लिखा है कि पीपी 14, 15 और 17 ए से डिसएंगेजमेंट का काम पूरा हो चुका है।
अखबार ने दावा किया कि पैंगॉन्ग झील के फिंगर क्षेत्र में डिसएंगेजमेंट अभी नहीं हुआ है। दोनों देशों के कोर कमांडरों के बीच जल्द ही बातचीत का एक और सिलसिला शुरू होने वाला है। चीन ने उम्मीद जताई कि भारत इस आधे रास्ते से काम पूरा करेगा और आम सहमति बनाएगा।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक रूटीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्थिति अब सुगम और शांत होने की दिशा की ओर है। उन्होंने आगे कहा कि कमांडर-स्तरीय वार्ता के पांचवें दौर में शेष मुद्दों को हल करने की तैयारी की जा रही है। कमांडर-स्तरीय वार्ता के 4 दौर और सीमा संबंध चर्चा और समन्वय पर 3 बैठकें हो चुकी हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…