चीन की कंपनी हुआवे पर अमेरिका वक्रदृष्टि के बाद उसकी भारतीय अनुषंगी भी लपेटे में आई
Updated on
20-05-2020 07:28 PM
वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते चीन की दूरसंचार प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवे पर अमेरिका वक्रदृष्टि के बाद उसके लपेटे में भारत की उसकी अनुषंगी इकाई भी आ गई है। अमेरिका ने हुआवे पर पाबंदी बढ़ा दी है ताकि वह अमेरिका के साथ कारोबर न कर सके। ट्रम्प सरकार का मानना है कि चीन का नेतृत्व 5जी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिए चर्चित इस कंपनी का इस्तेमाल अपने सामरिक उदेश्यों के लिए कर रहा है। अमेरिकी संघीय पंजिका में मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में हुआवे और अमेरिका से बाहर की उसकी अनुषंगी कंपनियों को प्रतिबंधित सूची में रखा गया है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि इन इकाइयों की गतिविधियों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और उसकी विदेश नीति के लिए बड़ा खतरा है। इन कंपनियों की सूची में हुआवे टेक्नॉलॉजीज इंडिया प्रा. लि. का नाम भी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछल सप्ताह एक बयान में कहा था, ‘हुआवे अविश्वसनीय विनिर्माण कंपनी है । यह चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी का हथियार है और उसके संकेत पर चलती है।’
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…