लंदन। हांगकांग के नागरिकों को ब्रिटेन द्वारा अपने देश की नागरिकता दिए जाने की पेशकश पर चीन आगबबूला हो गया है। चीन ने इसका विरोध करते हुए ब्रिटेन को धमकी दी है। चीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस फैसले का समय आने पर जवाब दिया जाएगा। ब्रिटेन का प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब पिछले सप्ताह चीन ने हांगकांग में नेशनल सिक्योरिटी लॉ लागू किया है। हांगकांग पहले ब्रिटेन के अधीन था।
चीन ने कहा है कि लंदन अपने फैसले पर दोबारा विचार करे और हांगकांग के मसलों में दखल देने से बचे। हम अपने अधिकार को जानते हैं और इसका समय आने पर इस्तेमाल करेंगे। चीनी दूतावास ने लंदन में इस बात पर जोर दिया कि हांगकांग में रह रहे सभी चीनी चीन के ही नागरिक हैं। अगर ब्रिटेन एकपक्षीय बदलाव करता है तो वह अपनी स्थिति, वादों, अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के पालन के नियमों को नुकसान पहुंचाएगा। चीनी दूतावास का बयान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बयान के बाद आया है। जॉनसन ने कहा था कि नए सुरक्षा कानून के जरिए हॉन्ग कॉन्ग की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे प्रभावित लोगों को हम ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज स्टेटस के जरिए ब्रिटिश नागरिकता देंगे। ब्रिटेन ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि हांगकांग के 30 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास ब्रिटिशन नेशनल ओरसीज पासपोर्ट है या अप्लाई करने के लिए योग्य हैं। चीन इन्हें अपना नागरिक बता रहा है।
चीन के नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी के 162 सदस्यों ने 30 जून को कानून को पेश किए जाने के 15 मिनट के अंदर सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी थी। चीन चाहता है कि हांगकांग की राजनीति को भी वही चलाए। उल्लेखनीय है कि हांगकांग ब्रिटिश शासन से चीन के हाथ 1997 में एक देश, दो व्यवस्था के तहत आया और उसे खुद के भी कुछ अधिकार मिले हैं। यह व्यवस्था 2047 तक के लिए है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…