मास्को। कोरोना वायरस के कारण वैश्विक तौर पर आलोचना का सामना कर रहे चीन पर रूस ने जासूसी करने का आरोप लगाया है। हाल के दिनों में अमेरिका और चीन के बीच संबंधो में आई खटास को लेकर बीजिंग को रूस से सहायता की उम्मीद थी, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बता दें कि रूस और चीन में दशकों से अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों देशों ने कुछ साल पहले ही अपने सीमा विवाद को आपसी बातचीत से निपटाया था। रूसी खुफिया अधिकारियों ने सेंट पीटर्सबर्ग आर्कटिक सोशल साइंसेज एकेडमी के अध्यक्ष वालेरी मिट्को को चीनी खुफिया एजेंसी को टॉप सीक्रेट फाइल सौंपने का दोषी पाया है। जांच के दौरान रूसी अधिकारियों को पता चला कि मिट्को ने यह जानकारी अपनी चीन की यात्रा के दौरान दी थी। रूस लौटने के बाद मिट्को के अपार्टमेंट की तलाशी ली गई। जिसके बाद उसके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। वहीं आरोपी के वकील इवान पावलोव ने कहा है कि उसके ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है और मिटको ने इसे खारिज किया है। आरोपी को लेनिनग्राद में स्थित उसके अपार्टमेंट में नजरबंद कर दिया गया है।
चीन ने बढ़ाई जासूसी गतिविधियां
बता दें कि चीन ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी जासूसी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। यहां तक कि उस पर ऑस्ट्रेलिया में राजनीतिक हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया गया है। सीएनएन ने नवंबर में बताया था कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने उन रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त की थी जिसमें चीन ने ऑस्ट्रेलियाई संसद के लिए अपने एक एजेंट को चुनाव में खड़ा करने का प्रयास किया था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…