चीन को भारत की नसीहत- नियंत्रण रेखा का कड़ाई से पालन हो
Updated on
25-06-2020 09:12 PM
नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद आपसी भरोसे की कमी साफ नजर आ रही है। भारत ने बुधवार को सीमा विवाद पर बने तंत्र के तहत संयुक्त सचिव स्तर की बातचीत में नियंत्रण रेखा का कड़ाई से पालन करने और सहमति का ईमानदारी से पालन करने की नसीहत दी है। दोनों पक्ष सैन्य व कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी रखने पर भी सहमत हुए हैं। बैठक में भारत ने 15 जून को हुई घटना और गलवान घाटी में चीन की हाल की गतिविधियों को लेकर अपनी चिंता को दोहराया।
भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 15वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई थी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव पूर्वी एशिया ने किया जबकि चीन की ओर से सीमा विभाग के महानिदेशक ने प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख की स्थिति के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की है। भारतीय पक्ष ने पूर्वी लद्दाख में हाल के घटनाक्रमों पर अपनी चिंता से चीनी पक्ष को अवगत कराया। खासतौर पर 15 जून को चीन की साजिश से हुई हिंसक घटना के परिप्रेक्ष्य में चिंता साझा की गई।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि दोनों पक्षों को वास्तविक नियंत्रण रेखा का कड़ाई से सम्मान करते हुए निगरानी करना चाहिए। दोनों पक्षों ने पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस। जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी की बातचीत में हुई सहमति को भी संज्ञान में लिया। भारत ने कहा इस सहमति को ईमानदारी से और त्वरित तरीके से लागू करने की जरूरत है, जिससे सीमा पर तनाव कम हो। दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की कि द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार आपसी समझ का कार्यान्वयन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने में मदद करेगा। कूटनीतिक स्तर की इस बातचीत में 22 जून को वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की दूसरी बैठक में हुई चर्चा का भी संज्ञान लिया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने मौजूदा स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए सीमा पर बातचीत के लिए बने ढांचे के तहत राजनयिक और सैन्य दोनों स्तरों पर बातचीत जारी रखने पर सहमति जाहिर की है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…