बीजिंग । चीन खुद को विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में बेहद मजबूत करने में लगा हुआ है। अपने आधुनिकतम सैटेलाइट के जरिये चीन अब पूरी दुनिया पर नजर रखने और खासकर व्यापारिक और वाणिज्यिक डाटा इक_ा करने की कोशिश कर रहा है। इसी मिशन के तहत उसने तीन सैटेलाइट की लॉन्चिंग की। इन सैटेलाइट के जरिये पृथ्वी का अध्ययन करने के अलावा एक्स-रे लॉब्सटर आई से उन अनजाने अनछुए तथ्यों की तलाश करेगा जिस पर किसी की नजर नहीं गई है, साथ ही दुनिया के हर कोने से वाणिज्यिक डाटा भी इक_ा करेगा। ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से जी युआन-3 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) के अलावा दो अन्य सैटेलाइट लॉन्च किए गए हैं। चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नॉलॉजी कॉरपोरेशन ने कहा है कि ये तीनों सैटेलाइट पृथ्वी के तमाम अनछुए पहलुओं को सामने लाने में मददगार साबित होंगे। इससे चीन की आसमानी ताकत और वैज्ञानिक क्षमताएं और बढ़ेंगी। चीन ने तय किया है कि उसे 2050 तक खुद को साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनना है। इसके लिए उसने उद्योग के क्षेत्र में खुद को बेहद विकसित किया है और अब उसकी कोशिश दुनिया के तमाम देशों से विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे आगे निकलने की है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…