Select Date:

पैंगोंग से नहीं हटने जा रहा चीन

Updated on 01-08-2020 06:28 PM
नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल करने के मकसद से भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की 5वें दौर की वार्ता की उपयोगिता व प्रासंगिकता को लेकर गंभीर संशय है। चीनी राजदूत सुन वीडॉन्ग के पैंगोंग झील संबंधी बयान को कूटनीतिक व सामरिक स्तर पर जांचा परखा जा रहा है। सरकार के नीतिकारों का मानना है कि राजदूत सुन वीडॉन्ग ने शी जिनपिंग और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की उस मंशा को साफ किया है कि चीनी सेना पैंगोंग झील से नहीं हटने जा रही। पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटा.) वेद मलिक ने शुक्रवार को कहा कि चीनी राजदूत के बयान ने एलएसी पर कोर कमांडर बातचीत से किसी प्रगति की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अगर चीन पैंगोंग से नहीं हटने पर वाकई आमादा है तो भारत के सामने दो विकल्प होंगे। पहला, सेना चीन के अगले पैंतरे को रोकने को वहीं जमी रहे। दूसरा, अपनी जमीन से चीनियों को भगाने के लिए जंग का रास्ता अपनाए।
जल्द मिल सकते हैं डोभाल और वांग
हालांकि, इतना तय है कि गोगरा के पैट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी)17 और 17ए से भी चीन पूरी तरह नहीं हटा है। उधर, डेपसांग लगातार तनावग्रस्त बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि विशेष प्रतिनिधि एनएसए अजीत डोभाल व उनके चीनी समकक्ष वांग यी इस मसले पर जल्द बात करने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि इससे रास्ता निकाल लिया जाएगा। हालांकि, दोनों पक्ष हालात को जंग की स्थिति तक नहीं ले जाना चाहते।
चीनी राजदूत ने क्या कहा था
राजदूत वीडॉन्ग ने इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज स्टडीज के मंच पर कहा है कि पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर चीन की पारंपरिक सीमा रेखा एलएसी के मुताबिक है। लिहाजा ऐसी कोई बात नहीं है कि चीन ने वहां की जमीन पर अपनी नई दावेदारी दिखाई है। सूत्रों ने बताया कि राजदूत का कहना है कि चीन फिंगर पॉइंट 4 को अपनी सीमा मानता है, जबकि अब तक फिंगर पॉइंट 8 तक भारत के हिस्से में था। चीनी सेना इन्हीं पॉइंट 4 से  8 के बीच के करीब 8 वर्ग किमी जमीन पर बैठा है। रणनीतिकारों के मुताबिक चीन पैंगोंग पर अपनी जिद पर अड़ा रहा तो तनाव किसी भी हद तक बढ़ सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.