Select Date:

हिंद महासागर में घुसपैठ की फिराक में चीन

Updated on 29-07-2020 08:11 PM
नई दिल्ली । चालबाज चीन के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए भारत ने पानी के भीतर भी अपनि निगेहबानी तेज कर दी है। भारतीय सेना के बाद अब  नौसेना ने भी चीन को मुंहतोड़ जवाब देने और उसकी महत्वकांक्षाओं को ध्वस्त करने के लिए तैयारी कर ली है। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच इंडियन नेवी ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी निगरानी और गतिविधियों को बढ़ा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि चीन वैश्विक शक्ति बनने की कोशिश में अनिवार्य रूप से इस क्षेत्र में घुसने की कोशिश करेगा, क्योंकि चीन विवादित दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से पर अपना दावा करता रहा है। यह जानकारी इस मामले से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने दी है। 
हिंद महासागर में चीन की घुसपैठ की कोशिशों के परिदृश्य को देखते हुए और आने वाले हालात से निपटने के लिए भारत आईओआर - मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स और मेडागास्कर में पड़ोसियों तक पहुंचा है, ताकि चीन को अधिक आधार बनाकर क्षेत्र में अपने उसके विस्तार करने के मंसूबे से रोका जा सके। नाम जाहिर न होने देने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि यह अपरिहार्य है कि अगर चीन वैश्विक शक्ति बनना चाहता है तो चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-नेवी पीएलएएन यानी चीनी नौसेना आईओआर यानी हिंद महासागर क्षेत्र में आ जाएगा। ये चीनी सेना मलक्का दुविधा चीन की रणनीतिक कमजोरी को दूर करने के लिए हिंद महासागर में कई रास्ते खोल रहे हैं। 
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब लद्दाख के पूर्वी हिस्से में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव जारी है। पूर्वी लद्दाख में जहां भारतीय और चीनी सेना तनावपूर्ण सीमा पर टकराव की स्थिति में लंबे समय से है और वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी के पर दोनों ओर से सेना का पीछे हटना अब भी चुनौती है। वहीं चीन दक्षिण चीन सागर में सैन्यीकरण कर रहा है। दरअसल, चीन को लंबे समय से एक ‘मलक्का दुविधा‘ का डर सता रहा है, जो एक ऐसी स्थिति या संकट है जिसमें किसी देश की ऊर्जा तक मुख्य पहुंच को किसी दुश्मन देश द्वारा प्रायद्वीपीय मलेशिया और इंडोनेशिया सुमात्रा प्रायद्वीप के संकीर्ण जलडमरूमध्य के बरास्ते काट दिया जाता है। चीन के तेल आयात का एक महत्वपूर्ण हिस्सा (80% से अधिक हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर को जोड़ने वाली जलडमरूमध्य से गुजरता है।
एक अन्य नेवी अधिकारी ने नाम न जाहिर होने की शर्त पर कहा कि चीन ने हिंद महासागर में प्रवेश करने के लिए मलक्का के दक्षिण में मुंडा, लोम्बोक, ओम्बाई और वेटार जलडमरूमध्य को शामिल करने के लिए कई मार्गों की तलाश की है। पूर्व नौसेना प्रमुख एजमिरल अरुण प्रकाश ने कहा कि यह एक वास्तविकता है कि एक बार एक निश्चित सीमा पार करने पर चीनी नौसेना हिंद महासागर में तैनात होगा। फिलहाल के लिए, यह दक्षिण चीन सागर के लिए काफी अच्छा है। भारत, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक कदमों पर लगातार पैनी नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है कि चीनी नौसेना हिंद महासागर में अपनी पेशी न करे, जहां युद्ध के लिए पहले से ही तैयार भारतीय युद्धपोत किसी भी असामान्य गतिविधि के लिए चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। पिछले एक महीने में भारतीय नौसेना ने भारत-चीन सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में यूएसएस निमित्ज के नेतृत्व में एक अमेरिकी नौसेना समूह के साथ संयुक्त अभ्यास किया है और भारतीय और जापानी युद्धपोतों ने हिंद महासागर में अभ्यास किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.