पाकिस्तान की मदद कर रहा चीन सप्लाई कर रहा ड्रोन और हथियार
Updated on
13-08-2020 06:33 PM
नई दिल्ली । पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में घुसपैठ और आतंकी साजिश को पर्दे के पीछे से चीन का समर्थन मिल रहा है। भारतीय एजेंसियो ने आशंका जताई है कि चीन पाकिस्तान को सीमावर्ती इलाकों में सुरंग बनाने में तकनीकी मदद के अलावा ड्रोन व हथियार सप्लाई कर रहा है। चीनी पीएलए और पाक सेना व आईएसआई की मिलीभगत से कश्मीर में अस्थिरता की योजना एजेंसियो के राडार पर है। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को चीन तकनीकी मदद दे रहा है। सुरंग के लिए पाकिस्तान को प्रशिक्षण और साजो-सामान मुहैया कराए जा रहे हैं। एजेंसियो की नजर सांबा सेक्टर में है, जहां पहले भी सुरंग पकड़ में आ चुकी है। गौरतलब है कि एलएसी पर चीन से तनातनी के बीच ही पिछले महीने खबर आई थी कि चीन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में मानसेहरा से मुजफ्फराबाद तक सुरंग बना रहा है। साथ ही वह पाकिस्तान को एडवांस ड्रोन और हथियार की भी आपूर्ति कर रहा है। पाकिस्तानी सेना की इस सुरंग को चीन के टेक्निशियन तैयार कर हैं। इस सुरंग के बन जाने से खैबर-पख्तून-ख्वा से पीओके की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही पाकिस्तानी सेना की पीओके तक पहुंच आसान हो जाएगी। बीएएसएफ का सुरंग-रोधी दस्ता सक्रिय बीएसएफ का सुरंग-रोधी दस्ता एंटी टनल स्कवायड संदिग्ध स्थानों पर पूरी तरह से सक्रिय रहता है। अमूमन धान लगने के वक्त सीमा पार से सुरंग खोदने की आशंका बढ़ जाती है। जमीन में नमी होने की वजह से जमीन खोदना आसान हो जाता है। अरनिया और सांबा सेक्टर में पहले भी सुरंग खोदकर घुसपैठ की कोशिश हो चुकी है। सुरंग-रोधी तकनीक मज़बूत बनाने पर जोर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय में सामने आया है कि सीमा पर पाकिस्तान जो सुरंग बनाने की कोशिश करता है उसमें चीन की तकनीक शामिल होती हैं। पिछले कुछ सालों में लगातार पाकिस्तान ये कोशिश करता रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सुरंग-रोधी तकनीक को मजबूत बनाने की जरूरत है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…