चीन ने पहले नेपाल को भारत के खिलाफ भड़काया, अब बांग्लादेश पर नजर
Updated on
20-06-2020 08:34 PM
नई दिल्ली। भारत के साथ हिंसक झड़प के बीच अब चीन ने एक नई चाल चली है। इसमें वह उन पड़ोसी देशों को अपनी तरफ मिलाने की कोशिश में जुट गया है जो अब तक भारत के अच्छे दोस्त हैं। नेपाल को वह अपना निशाना बना चुका है, अब बांग्लादेश पर उसकी नजर है। इससे भारत की टेंशन भी बढ़ गई है क्योंकि बांग्लादेश अब तक भारत का करीबी रहा है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच दूरियां आई हैं। ड्रैगन चीन लालचों में फंसाकर पहले पाकिस्तान और श्रीलंका की हालत खस्ता कर चुका है। दोनों को उसने लोन देकर फंसाया। अब बांग्लादेश को ऐसे ही जाल में फंसाने की कोशिश है। जानकारी के मुताबिक चीन ने बांग्लादेश को छूट का लालच दिया है। कहा गया है कि 5,161 सामान जिनका चीन और बांग्लादेश व्यापार करते हैं उसमें 97 फीसदी तक टैरिफ पर छूट दी जाएगी। बांग्लादेश ने खुद कहा था कि वह कम विकसित देश है इसलिए उसे कुछ रियायत मिलनी चाहिए। भारत से बिगड़ते रिश्तों के बीच चीन 16 जून को इस पर राजी हो गया है। फिलहाल एशिया पसेफिक ट्रेड अग्रीमेंट के तहत दोनों देशों के बीच 3,095 सामनों पर ट्रैरिफ फ्री व्यापार होता है। अब बाकी सामान इसी लिस्ट में जुड़ जाएगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…