Select Date:

अमेरिकी कंपनी की मदद से 70 करोड़ पुरुषों की निगरानी के लिए उनके डीएनए एकत्र कर रहा चीन

Updated on 19-06-2020 08:16 PM
पेइचिंग। मानवाधिकारों के उल्‍लंघन को लेकर पूरी दुनिया में कुख्‍यात चीन ने अपने 70 करोड़ों पुरुषों पर निगरानी के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत पुलिस चीन में रह रहे पुरुषों और लड़कों के खून का नमूना ले रही है ताकि एक जेनेटिक मैप तैयार किया जा सके। इन नमूनों को इकट्ठा करने के बाद चीन हाइटेक सर्विलांस स्‍टेट की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएगा। ऑस्‍ट्रेलियन स्‍ट्रेटजिक पॉलिसी इंस्‍टीट्यूट के ताजा अध्‍ययन के मुताबिक चीन वर्ष 2107 से ही खून के नमूने इकट्ठा कर रहा है, ताकि डीएनए का विशाल डेटाबेस तैयार किया जा सके। इस डेटाबेस के जरिए अब चीनी प्रशासन अब किसी व्‍यक्ति के खून, लार या अन्‍य जेनेटिक चीजों का इस्‍तेमाल करके उसके किसी रिश्‍तेदार को ट्रैक कर सकेंगी।
इस पूरे निगरानी अभियान का अहम पहलू यह है कि एक अमेरिकी कंपनी थर्मो फिशर चीनी प्रशासन की मदद कर रही है। इसी अमेरिकी कंपनी ने चीन की पुलिस को टेस्टिंग किट बेचे हैं। कंपनी एक तरफ अमेरिकी सांसदों ने आलोचना की है, वहीं कंपनी ने अपने बिजनस का बचाव किया है। इस प्रॉजेक्‍ट की वजह से चीन का अब जेनेटिक डेटाबेस इस्‍तेमाल करके अपने नागरिकों को नियंत्रित करने का अभियान काफी तेज हो गया है।
चीनी पुलिस अ‍ब इस डेटाबेस के जरिए अल्‍पसंख्‍यकों और वांछित समूहों को निशाना बना रही है। इस‍के अलावा चीनी प्रशासन पूरे देश में अत्‍याधुनिक कैमरे, चेहरे को पहचानने वाली तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्‍तेमाल कर रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि उन्‍हें अपराधियों को पकड़ने के लिए इस डेटाबेस की जरूरत है और डीएनए लेते समय दानदाता से उसकी सहमति ली जाती है। चीन में कई अधिकारियों और देश के बाहर स्थित मानवाधिकार समूहों ने चेतावनी दी है कि नेशनल डेटाबेस नागरिकों की निजता के अधिकार का उल्‍लंघन है और कोई नाराज अधिकारी किसी विद्रोही के परिवार वालों को परेशान कर सकता है। उन्‍होंने कहा चीन में लोग तानाशाही वाले शासन में जी रहे हैं, इसलिए उनके पास मना करने का भी अधिकार नहीं है। इस पूरे कार्यक्रम का चीन में भी विरोध तेज हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.