मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के साथियों को छत्तीसगढ़ी में लिखा पत्र, पोषण माह में सहयोग और भागीदारी की अपील
Updated on
01-09-2020 07:48 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायतों के सभी प्रतिनिधि साथियों को छत्तीसगढ़ी में पत्र लिखकर पोषण माह में सहयोग और भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी सरपंच और पंच को सम्बोधित करते हुए लिखा है सितम्बर महीना में महिला बाल विकास विभाग सुपोषण महीना मना रहा है। विभाग ने पूरे महीने के लिए कार्ययोजना बनाई है, जिसमें कुपोषण दूर करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी और सहयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में सुपोषण की अलख जगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित बनाने सभी से अनुरोध करते हुए लिखा है कि हमारे छत्तीसगढ़ में कुपोषण एक गंभीर समस्या है। जब से सरकार बनी है, वे बच्चों के स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए चिंतित हैं। वे लगातार कोशिश कर रहे हैं, कि हमारे प्रदेश के बच्चे स्वस्थ और सुपोषित रहें। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए मैंने पिछले साल 2 अक्टूबर से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना चलाई है। मुख्यमंत्री ने पत्र मे कहा है कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से कुपोषण दूर करने में सफलता मिली है, लेकिन सुपोषित छत्तीसगढ़ की कल्पना आपके सहयोग के बिना नहीं की जा सकती। आप सब जनता के प्रतिनिधि हैं। लगातार जनता के साथ मिलते और बात करते रहते हैं। उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। यही समय है कि आप सब अपने क्षेत्र की आम जनता को समझाएं कि कुपोषण कोई बीमारी नहीं है, केवल हमारे खान-पान और रहन-सहन की आदतों में सुधार करने से हम अपने बच्चों को स्वस्थ रख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सरपंचों और पंचों से अनुरोध करते हुए कहा है कि हमारे समाज और परिवार के बीच यह संदेश जाना चाहिए हमारे बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तभी हम स्वस्थ रहेंगे और हमारा समाज और प्रदेश भी स्वस्थ रहेगा।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…