मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं
Updated on
03-08-2020 04:55 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के सुख,समृध्दि और खुशहाली की कामना की है। आज यहां रक्षाबंधन त्यौहार की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण और अनोखा त्यौहार है जो भाई-बहन के पवित्र और अटूट रिश्ते की खूबसूरती को बयां करता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की मंगल कामना करते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई, बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। उन्होंने कहा कि,सभी को इस दिन महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा मानको के पालन में ही असल सुरक्षा निहित है। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग सोशल और फिजिकल दूरी के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं और मास्क अवश्य पहनें।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…