Select Date:

मुख्यमंत्री आज नगर में करेंगे 428 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Updated on 03-01-2021 12:08 AM

बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बिलासपुर पहुंचेंगे यहां वे 428 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे इस दौरान 18 विभागों के 216 कार्यों के 318.81 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसी के साथ 109.19 करोड रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी होगा इन कार्यों में सरकंडा फोर लेन, अरपा बैराज का भूमि पूजन भी शामिल है। इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी 2021 को दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर द्वारा एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे एवं कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे नूतन चैक स्थित सेंट्रल लाईब्रेरी पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे तक सेन्ट्रल लायब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे तक वहां विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा आमसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल का दोपहर 2.40 से दोपहर 3.25 बजे तक छत्तीसगढ़ भवन में समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे दोपहर 3.35 से दोपहर 3.50 बजे तक तारबाहर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे से 4.10 बजे तक राजेन्द्र नगर चैक में स्व.श्याम लाल चतुर्वेदी जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा शाम 4.15 से 4.20 बजे तक न्यू सर्किट हाउस भवन का लोकार्पण करेंगे। न्यू सर्किट हाउस में वे विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, अधिकारियों, युवा प्रतिनिधि मंडल से भेंट एवं चर्चा करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 जनवरी 2021 को सुबह 11 बजे न्यू सर्किट हाउस भवन से प्रस्थान कर 11.30 बजे ग्राम सेलर विकासखण्ड बिल्हा में पहुंचेंगे और यहां गौठान का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.05 बजे ग्राम सेलर में बनाये गये अस्थायी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा कोरबा के ग्राम महोरा के लिये प्रस्थान करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.