मुख्यमंत्री शामिल हुए छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के कार्यभार ग्रहण समारोह में
Updated on
01-08-2020 06:29 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के नव-नियुक्त अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री स्वर्णकार को नया दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री स्वर्णकार ने वीआईपी रोड स्थित छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि आज सौर ऊर्जा की आवश्यकता भी है और इसकी बड़ी मांग भी है। उन्होंने क्रेडा के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री स्वर्णकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि श्री स्वर्णकार शासन की नीतियों के अनुरूप जनता के हित में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करेंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और नगर निगम जगदलपुर की महापौर श्रीमती सफीरा साहू भी उपस्थित थीं।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…