Select Date:

मुख्यमंत्री विकास की नीति पर कर रहे हैं काम – गृहमंत्री

Updated on 31-08-2022 06:08 PM

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास की नीति अपनाकर राज्य की जनता के लिए काम कर रहे हैं और इस नीति से प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में सर्वाधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। छत्तीसगढ़ में पहले नक्सलियों के उन्मूलन के लिए कैंप लगाए जाते थे और अब बस्तर के विकास के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीण खुद कैंप लगाने के लिए सरकार से कहते हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में कही हैं।

गृह,पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि ग्रामीणों का मुख्यमंत्री की योजनाओं पर पूरा विश्वास है। आज अबूझमाड़ जैसी जगहों पर भी खेती हो रही है और ग्रामीण 65 प्रकार के लघु वनोपज बेच रहे हैं। साहू ने कहा है कि वर्तमान में अपराध का प्रकार बदल रहा है और उसी के अनुसार ही छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग भी बदल रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।

श्री साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ नई पर्यटन नीति लागू होने के बाद इस क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। ट्राइबल टूरिज्म में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बन रही है और राम वन गमन पथ के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 75 स्थानों का चिन्हांकन किया है जिसमें से पहले चरण में 9 स्थानों को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार हैं जिसमें सिरपुर जैसे स्थान शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.