कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। 35 साल छेत्री ने कहा कि वह अभी खेल का आनंद ले रहे हैं इसलिए तीन से चार साल और खेलना चाहते हैं। भारतीय टीम के इस कप्तान के नाम अभी तक सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों और गोलों का रेकॉर्ड है। उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के फेसबुक पेज पर लाइव चैट के दौरान कहा, ‘मैं नहीं बता सकता कि कब तक खेलूंगा पर अभी अपने खेल का पूरा आनंद ले रहा हूं और फिट हूं। साथ ही कहा कि मैं भारत और बेंगलुरू एफसी के अपने साथी खिलाड़ी उदांता और आशिक कुरूनियां को फर्राटा दौड़ के लिए चुनौती देने वाला हूं। छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 15 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में एक दोस्ताना मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। उनके नाम अबतक 115 मैचों में 72 गोल हैं। यहां तक कि पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद उनके सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल का रिकार्ड हैं और वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी से कहीं आगे हैं। छेत्री ने कहा, ‘देश के लिए 15 साल खेलना किस्मत की बातहै। मुझे तीन से चार साल और खेलने की उम्मीदें हैं। तब तक मेरा करियर 20 साल का हो जाएगा।’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…