छग बिजली कर्मचारी महासंघ ने पीएम व सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Updated on
29-07-2020 08:17 PM
बस्तर। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के आव्हान पर सोमवार को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों के सम्बंध में कलेक्टर को जिला को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने कहा है कि विद्युत बिल 2020 के माध्यम से वितरण में निजी क्षेत्र का प्रवेश बंद किया जाए। विद्युत क्षेत्र में ठेका प्रथा बंद कर समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए। पुरानी पेंशन नीति लागू किया जाए। एक देश, एक ग्रिड, एक टैरिफ , एक वेतन सेवा शर्ते लागू की जाए। इसके अलावा पावर कम्पनी का एकीकरण, सविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, बिजली कर्मियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ मिले। बिजली कर्मियों को 50 लाख का विशेष बीमा सुविधा प्रदान किया जाए। इस मौके पर रमऊ लाल सार्वा, अशिम कुमार गाईन, विकास सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कश्यप, तोरण हिरवानी, गगन हिरवानी, शशिकान्त सिंह गौतम, चन्द्रप्रकाश देवांगन एवं यू धर्मेन्द्र पटनायक शामिल हुए।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…