लॉकडाउन में भी ऑनलाइन तकनीक से जारी रहे शतरंज मुकाबले
Updated on
30-05-2020 11:34 PM
नई दिल्ली । कोरोना वायरस के कारण पिछले दो महीने से विश्व में सभी खेल गतिविधियां थमी हुई हैं। वहीं शतरंज ही एकमात्र ऐसा खेल है जो इस दौर में भी बिना किसी परेशानी से जारी है। यह सब हुआ है ऑनलाइन तकनीक की सहायता से। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शतरंज टूर्नमेंट की संख्या भी बढ़ी है। ऑनलाइन नेशन्स कप के बाद विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष अर्काडे दवोरकोविच ने कहा कि शतरंज टूर्नामेंट ऑनलाइन खेले जा रहे हैं जिससे इस खेल को सहायता मिल रही है। शीर्ष खिलाड़ियों ने नियमित रूप से इन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया वहीं उभरते उदीयमान खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा अवसर रहा। ये टूर्नामेंट ऑनलाइन मंच (शतरंज डॉट कॉम और लिचेस डॉट ओआरजी) पर आयोजित किए गए। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा था कि शतरंज ने ऑनलाइन टूर्नामेंट आयोजित कर इस वैश्विक संकट के दौरान काफी अच्छी तरह तालमेल बिठाया है। वहीं कई खिलाड़ियों ने भी कहा कि ऑनलाइन टूर्नमेंट ने उन्हें व्यस्त रखा। बी अधिबान और डी हरिका ने कहा कि ऑनलाइन शतरंज लॉकडाउन के दौरान काफी मददगार थे क्योंकि इससे हम खेल के संपर्क में बने रहे। अधिबान ने कहा, ‘मुझे ऑनलाइन शतरंज खेलना पसंद है क्योंकि मैं इससे काफी तरोताजा महसूस करता हूं और आप इसमें काफी तेज हो सकते हो।’ हरिका ने कहा, ‘जब आप लॉकडाउन में हो तो ऐसे समय में यह काफी अच्छा है।’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…