Select Date:

मोबाइल पर लिंक भेज कर की ठगी

Updated on 08-06-2020 08:24 PM
सिम पोर्ट करने के बहाने जालसाज ने निकाले रूपये
जबलपुर। मोबाइल नम्बर पोर्ट करने के बहाने जालसाज ने एक महिला से चार हजार रुपए ठग लिए। उसने महिला को झांसे में फंसाने के लिए पहले मोबाइल नम्बर को मैसेज करने के लिए कहा। फिर एक लिंक भेजते हुए जरूरी जानकारी भरने के साथ एक रुपए भुगतान करने की बात कही। महिला के ऐसा करते ही उसके खाते से दो बार में चार हजार रुपए कट गए। महिला की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्हीकल मोड़ महाराजपुर निवासी श्यामा गुप्ता ने बताया कि 19 मई की दोपहर 12 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। उधर से कॉल करने वाले ने बताया कि वह बीएसएनएल कम्पनी से बोल रहा है। उसकी बीएसएनएल कम्पनी की सिम दूसरे कम्पनी के सिम में पोर्ट करने के लिए एक्टीवेट करना होगा। इसके लिए उसने मोबाइल नम्बर का मैसेज भेजा। कह कि उक्त नम्बर पर फावर्ड करो। उसने एक लिंक भेजा। कहा कि जानकारी भरते हुए खाते से एक रुपए कटवाना होगा। महिला जालसाज के झांसे में आकर मोबाइल नम्बर, यूपीआई पिन भरकर भेज दिया। उसके खाते से एक रुपए कट गए। कुछ देर बाद तीन हजार और फिर एक हजार रुपए और कट गए। महिला ने जालसाज के नम्बर पर कॉल किया तो उसने कहा कि 24 घंटे के पहले रुपए वापस आ जाएंगे। संदेह होने पर उसने सिम के बारे में पता किया जो पश्चिम बंगाल मोमरेजपुर की निकली। उसने फिर फोन कर कहा कि लिंक भेज रहा हूं, भरकर भेजने पर उसके खाते में चार हजार रुपए वापस आ जाएंगे। उसने पूरी बातचीत वाट्सअप कॉल के जरिए की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.