'सस्ती सीएनजी कारें खत्म करेंगी, महंगे पेट्रोल-डीजल की टेंशन
Updated on
02-07-2020 09:59 PM
नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट काल के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। नई कार खरीदने की प्लान कर रहे हैं,तब मौजूदा स्थिति को देखकर सीएनजी से चलने वाली कार बेस्ट ऑप्शन रहेगी। मार्केट में कई सीएनजी कारें मौजूद हैं। मारुति ऑल्टो देश में सबसे सस्ती सीएनजी कार है। इसमें 796 सीसी का इंजन है, जो सीएनजी मोड में 41 पीएस की पावर और 60 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। ऑल्टो सीएनजी की शुरुआती कीमत 4.33 लाख रुपये है। यह 60 लीटर टैंक कपैसिटी के साथ आती है। ऑल्टो सीएनजी का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। मारुति सुजुकी ने हाल में एस-प्रेसो का सीएनजी मॉडल लांच किया है। यह भी अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें 998 सीसी का इंजन है, जो 60 पीएस की पावर और 78 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। एस-प्रेसो सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये है। यह माइक्रो-एसयूवी 55 लीटर टैंक कपैसिटी के साथ आती है। एस-प्रेसो सीएनजी का माइलेज 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। सस्ती सीएनजी कारों में मारुति की यह कार भी शामिल है। सिलेरियो सीएनजी में 998सीसी का इंजन है, जो 60 पीएस की पावर और 78एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सिलेरियो सीएनजी की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका माइलेज 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी भी बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इसमें भी 60 पीएस पावर और 78 एनएम टॉर्क वाला 998सीसी इंजन दिया गया है। वैगनआर सीएनजी की शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है। यह कार 60 टैंक कपैसिटी के साथ आती है। वैगनआर सीएनजी का माइलेज 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। ह्यूंदै सैंट्रो सीएनजी बेहतर पावर और माइलेज देती है। इसमें 1086 सीसी का इंजन है, जो सीएनजी मोड में 60 पीएस की पावर और 86 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी वाली सैंट्रो की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है। यह कार भी 60-लीटर टैंक कपैसिटी के साथ आती है। इसका माइलेज 30.48 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…