बदल रहे हालात, कुछ सेक्टर में नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ
Updated on
16-06-2020 07:41 PM
मुंबई। कोरोना संक्रमण के केसों में तेजी से हो रही रिकवरी ने कंपनियों के लिए बेहतर हालातों का मार्ग प्रशस्त किया है लिहाजा अब नौकरियों के लिए भर्ती का सिलसिला शुरू हो गया है। इंडस्ट्री के विशेषज्ञ कहते हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में पिछले महीनों की तुलना में हायरिंग में तेजी देखी गई है। बताया जा रहा है कि ई-कॉमर्स, डेटा प्रोसेसिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, बैंकिंग, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, डिजिटल एक्सपर्ट, फिनटेक और फार्मा कंपनियों में एक बार फिर से हायरिंग शुरू हो गई है। लॉकडाउन के दौरान रिक्रूटमेंट में करीब 80 फीसदी की गिरावट देखी गई। देश की 39 लोकेशन में अपनी मौजूदगी रखने वाली सीआईईएल एचआर सर्विसेस के सीईओ आदित्य मिश्रा कहते हैं कि रिक्रूटमेंट वॉल्यूम कोरोना महामारी के दौर से पहले के करीब आधे तक पहुंच गई है। यानी पहले जैसे हालात थे अब स्थिति उसके लगभग आधे के बराबर हो गई है। वह कहते हैं कि अभी भी पर्यटन जैसे सेक्टर में कुछ खास राहत मिलना अभी मुश्किल दिख रहा है। रैंडस्टैंड इंडिया के स्ट्रेटेजिक अकाउंट मैनेजमेंट प्रमुख संजय शेट्टी बताते हैं कि जून के अंत तक कुछ सेक्टर में हायरिंग में स्थिरता देखने को मिल सकती है और कोरोना से पहले जैसी स्थिति हो सकती है। हालांकि, एविएशन, टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी जैसे सेक्टर में अभी पहले जैसी स्थिति आने में वक्त लग सकता है। हां ये जरूर है कि मैन्युफैक्चरिंग और टेलिकॉम में कुछ हद तक रिकवरी देखने को मिल सकती है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…