माउंट मेंटोक कांगड़ी-3 पर CG की 'धाकड़' बेटी:बर्फबारी-बारिश में भी नहीं मानी हार; 6250 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, फिर किया योग
Updated on
26-08-2022 07:47 PM
छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने 6250 मीटर ऊंचे माउंट मेंटोक कांगड़ी की चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है। लगातार एक के बाद एक तीन पहाड़ों को पार कर नैना ने फतह हासिल की है। इस पहाड़ की चढ़ाई करने 10 सदस्यों की टीम निकली थी, आधे रास्ते में 7 बीमार हुए तो लौट आए। नैना और अन्य 2 लोगों ने हार नहीं मानी और चढ़ते गए। खराब मौसम, 3 दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी, बारिश और 70 से 80 की स्पीड में चल रही ठंडी हवाएं भी नैना को हौसले को रोक नहीं पाई।
पर्वत पर चढ़कर तिरंगा फहराया और योगा कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत भी गया। सुनिए नैना की ही जुबानी उसकी कामयाबी की कहानी....हमारी 10 सदस्यों की टीम बनी थी। इस टीम में अलग-अलग राज्यों के पर्वतारोही थे। जब पर्वत को फतह करने निकले तो सभी का स्वास्थ्य अच्छा था। पर जब करजोक गांव (लेह लद्दाख) के आगे सोमोरोरी लेक के पास ट्रांसिट कैंप पहुंचे और यहां से निकले तो धीरे-धीरे टीम के सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी। बेस कैंप पहुंचने से पहले टीम के 3 साथियों की सेहत बिगड़ गई थी। उनके उपचार के लिए उन्हें बेस कैंप में छोड़ दिए। फिर 7 सदस्य आगे बढ़े। जिसमें मेरे साथ अन्य 6 पुरुष पर्वतारोही थे। बेस कैंप 5200 मीटर पर था।
ऊंचा पहाड़, पथराव और जानलेवा रास्ते से होते हुए शाम 6 बजे समिट कैंप 5600 मीटर पर पहुंचे।की 3 दिनों तक बर्फबारी, बारिश, 70 से 80 क़ई रफ्तार में हवा चल रही थी। 3 दिन तक टेंट के अंदर ही रहे। खाना भी खत्म हो गया था। टेंट से 10 मीटर दूर पानी की धार थी, जो जम चुकी थी। पास में रखी बोतल में पानी था उसे अपने कपड़ों के अंदर रख शरीर की गर्मी से गर्म कर पी रहे थे। सभी बेहद थक चुके थे, लेकिन फिर भी हार नहीं मानी और 18 अगस्त को माउंट मेंटोक कांगड़ी पर तिरंगा फहरा दिया।जब पीछे पलटकर देखा तो एक पर्वतारोही नहीं पहुंचा था।
थोड़ी घबराहट हुई, सभी परेशान होने लगे। उसका इंतजार किए। हालांकि, रात 8 बजे के बाद वह पहुंच गया था, लेकिन, उसकी हालत गंभीर थीं। पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम खराब और सब थक गए थे। कुछ बीमार पड़े तो वे नीचे उतरने लग गए। लेकिन मैं और मेरे साथ अन्य 2 पुरूष पर्वतारोहियों ने हार नहीं मानी और पर्वत पर तिरंगा लहराने हम निकल पड़े।
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…