Select Date:

केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज की अंतिम तिथि बढ़ाई

Updated on 18-07-2020 06:30 PM
नई दिल्ली । आत्मनिर्भर ऐप भारत इनोवेशन चैलेंज की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को देखते हुए, सरकार ने चैलेंज के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 26 जुलाई, 2020 करने का निर्णय लिया है। इस चैलेंज को माईगॉव के इनोवेट पोर्टल पर होस्ट किया है और इसमें भाग लेने के लिए, https://innovate.mygov.in/app-challenge पर लॉग इन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 जुलाई को आत्मनिर्भर ऐप भारत इनोवेशन चैलेंज को लॉन्च किया था।
देशभर के टेक उद्यमियों और स्टार्टअप्स की बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली थी। 8 श्रेणियों में अब तक 2353 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। इनमें से 1496 व्यक्तियों द्वारा और लगभग 857 संगठनों और कंपनियों द्वारा प्रस्तुत की गयी हैं। व्यक्तियों से प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों में, लगभग 788 एप्लिकेशन उपयोग के लिए तैयार हैं और शेष 708 विकास की प्रक्रिया में हैं। संगठनों द्वारा प्रस्तुत किए गए 636 ऐप्स पहले ही उपयोग किए जा रहे हैं और शेष 221 विकास की प्रक्रिया में हैं।
० विभिन्न श्रेणियों में ऐप्स की संख्या है – कारोबार – 380;  स्वास्थ्य व कल्याण – 286; ई लर्निंग – 339; सोशल नेटवर्किंग – 414; गेम्स – 136; ऑफिस व वर्क फ्रॉम होम - 238, समाचार - 75 और मनोरंजन – 96 । अन्य श्रेणियों के लिए लगभग 389 ऐप्स जमा किए गए हैं। इनमें से लगभग 100 ऐप्स के 100,000 से अधिक डाउनलोड हैं। आवेदक दूरदराज और छोटे शहरों सहित पूरे देश से हैं। यह हमारे देश में मौजूद प्रतिभा को दर्शाता है और यह ऐप इनोवेशन चैलेंज; भारतीय टेक डेवलपर्स, उद्यमियों और कंपनियों के लिए भारत के निर्माण का सही अवसर है, जो विश्व में अद्वितीय है। वास्तविक चुनौती उन एप्स की पहचान करने में सामने आयेगी, जो मजबूत हैं, उपयोग के लायक हैं, जिनमें इंटरफ़ेस का उपयोग आसान है और उपयोगकर्ताओं को एक ऐसा अनुभव प्रदान करते हैं जो उन्हें ऐप में वापस लाएगा।
आत्मनिर्भर भारत ऐप इकोसिस्टम में भारतीय टेक स्टार्टअप के लिए मूल्य संवर्धन करने और कई ट्रिलियन-डॉलर ऐप इकोनॉमी का हिस्सा बनने में मदद करने की क्षमता है। ऐप के अधिकतम डाउनलोड वाली शीर्ष 3 कंपनियों का इस साल कुल बाज़ार मूल्य लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर है और यह बहुत तेजी से बढ़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.