Select Date:

केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम में किया बदलाव, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

Updated on 27-09-2020 01:06 AM

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में बदलाव किया है,इससे करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।नए बदलाव के तहत एनपीएस के जो पुराने उपभोगकर्ता इससे तय समय से पहले निकल चुके हैं, वे इससे फिर जुड़ सकते हैं। पीएफआरडीए ने इसकी इजाजत दे दी है। मौजूदा नियमों के मुताबिक उपभोगकर्ता चाहे तब 60 साल की उम्र पूरी होने से पहले इससे निकल सकते हैं। एनपीएस में निवेश मैच्योर होने पर निवेशक की 80 फीसदी राशि रेगुलर पेंशन में बदल जाती है, जबकि बाकी 20 फीसदी राशि वहां एकमुश्त निकाल सकता है। अब जिन लोगों ने 20 फीसदी रकम निकाल ली थी,वहां अगर दोबारा एनपीएस में जुड़ना चाहते हैं तो उन्हें यह रकम जमा करनी होगी। इसके अलावा वे रेगुलर पेंशन लेकर विदड्रॉल पेंशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इसके बाद वे नया एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं।

पीएफआरडीए के तहत एनपीएस अपने उपभोगकर्ता को रिटायरमेंट के लिए कम कीमत पर पेंशन फंड के जरिए एक मौका देता है।एनपीएस के फायदे वाले फीचर्स में पोर्टेबिलिटी, फ्लैक्सिबिटी, योगदान वितरित करने के लिए कई आसान माध्यम, पेंशन फंड का विकल्प, स्कीम की प्राथमिकता, एक्सलूसिव टैक्स बेनेफिट्स आदि शामिल हैं। एनपीएस के तहत उपभोगकर्ता को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर दिया जाता है, जो यूनिक होता है। उपभोगकर्ता के पास एक समय पर एक सक्रिय परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर हो सकता है। इसकारण वे अपने मौजूदा एनपीएस अकाउंट को बंद करने के बाद नया अकाउंट खोल सकते हैं।एनपीएस के तहत, सब्सक्राइबर प्रीमेच्योर एग्जिट (60 साल की उम्र से पहले ही पैसा निकालना) या 60 साल की उम्र पर फाइनल एग्जिट या सुपरएनुएशन प्राप्त करने पर या बाद में किसी समय पर रेगुलेशन के मुताबिक चुन सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.