नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई (सीबीएसई) के दसवीं और बारहवीं की स्थगित परीक्षाएं शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ये परीक्षाएं कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से पूरी नहीं हो सकी थीं। हालांकि अब एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड की इन परीक्षाओं पर संकट मंडराने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब न केवल सीबीएसई बल्कि सीआईसीएसई बोर्ड की एक जुलाई से प्रस्तावित परीक्षाओं को भी रद्द किए जाने की मुहिम शुरू की जा चुकी है। दरअसल, देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रोज हजारों की तादाद में कोविड19 के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई पेरेंट्स ने सीबीएसई और सीआईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने की मांग को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। पेरेंट्स का कहना है कि इन लंबित परीक्षाओं को रद्द कर इंटरनल असेस्टमेंट के आधार पर छात्रों को नंबर दे दिए जाने चाहिए। सीबीएसई परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे एक अभिभावक ने कहा कि कोई एक भी संक्रमित व्यक्ति पूरी क्लास को कोरोना वायरस की चपेट में ला सकता है। ऐसे में हमारे बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीं एक पेरेंट ने कहा कि अगर इतनी तैयारियों के बावजूद अंतिम वक्त में परीक्षाएं रद्द की जाती हैं तो बच्चों पर इसका कैसा असर पड़ेगा। वैसे मौजूदा समय में हालात में सुधार की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। इसी वजह से पंजाब, तेलंगाना और तमिलनाडु ने दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं इस साल रद्द कर दी हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…