Select Date:

पाकिस्तान में गौतम बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा तोड़ने के मामले में केस दर्ज, 4 गिरफ्तार

Updated on 19-07-2020 08:25 PM
नई दिल्ली । पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कट्टरता इस कदर हावी है कि ऐतिहासिक प्रतिमाओं को भी बबरता के साथ नष्ट करने से गुरेज नहीं किया जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में घर के निर्माण के दौरान गौतम बुद्ध की एक प्राचीन प्रतिमा मिली थी। मूर्ति को गैर इस्लामिक बताते हुए तोड़ दिया गया था। अब इस मामले में स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐतिहासिक मूर्ति को मौलवी के ऑर्डर पर तोड़ा गया था। पुलिस ने पुरातनता कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी जहिदुल्लाह ने बताया, 'कंस्ट्रक्शन वर्कर्स पानी की लाइन खोद रहे थे। इस दौरान वर्कर्स को ये प्रतिमा मिली थी। हमने इस मामले में कॉन्ट्रैक्टर कमर जमन और उसके वर्कर्स अमजद, अलीम और सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। मूर्ति के कुछ टूटे हुए हिस्से भी उनके पास से हमें मिले हैं।'
ये गिरफ्तारी वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई है। वीडियो में कुछ लोग हथौड़े से मूर्ति को तोड़ते हुए नजर आ रहे थे। टूरिज्म विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो के अथॉरिटी के सामने आते ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई और अपराधियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा गया। ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध स्मारक पर तोड़फोड़ किए जाने की खबर सामने आई थी। इस पूरी घटना पर भारत ने पाकिस्तान के समक्ष ऐतराज जताया था। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों पर हमले रोके। भारत की ओर से ये भी कहा गया था कि पाकिस्तान जितनी जल्दी हो सके, वह इलाका खाली कर दे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.