अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी मामले में 4 चीनियों के खिलाफ केस दर्ज, होगी 10 साल की कैद
Updated on
25-07-2020 08:04 PM
वाशिंगटन। अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 4 चीनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संघीय अभियोजकों ने चीन के चार नागरिकों के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी और चीनी सेना का सदस्य होने की बात छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। न्याय विभाग ने बताया कि एफबीआई ने इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार चौथा व्यक्ति सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास में शरण लिए हुए है। उसने बताया कि सभी के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 10 साल की कैद और 2।50।000 डॉलर का जुर्माना लग सकता है।
एफबीआई ने हाल ही में 25 से अधिक अमेरिकी शहरों में वीजा धारकों से पूछताछ की थी। इन सभी पर चीनी सेना से संबंधों को घोषित नहीं करने का संदेह था। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन सी। डेमर्स ने कहा। ‘चीन की पीपल लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इन सदस्यों ने पीएलए से संबद्ध होने की बात छुपाते हुए वीजा के लिए आवदेन दिया था।’ उन्होंने कहा। ‘हमारे खुले समाज और अकादमिक संस्थाओं का अनुचित लाभ उठाने की यह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की एक और योजना का हिस्सा है। हम एफबीआई के साथ मिलकर इस संबंध में जांच जारी रखेंगे।’ एफबीआई की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा के कार्यकारी सहायक निदेशक जॉन ब्राउन ने कहा कि इस घोषणा से पता चलता है कि चीन की सरकार घुसपैठ और शोषण करने के लिए चरम सीमा तक चली गई है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…