Select Date:

बक्सर: तीन साल बाद थाने के मालखाने से मुक्त हुए रामलला, 6 लाख के बांड पर 'सपरिवार' ठाकुरबाड़ी लौटे

Updated on 11-02-2026 11:44 AM
बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के ढकाइच ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई प्रभु श्रीराम की प्रतिमाएं आखिरकार तीन साल के लंबे कानूनी इंतजार के बाद मुक्त हो गई हैं। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर कोईलवर थाने के मालखाने से रामलला अपने पूरे परिवार (राम-जानकी दरबार) के साथ रिहा हुए। इस भावुक क्षण का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी थाने पहुंचे, जहां मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा के बाद विदा किया गया।

ठाकुरबाड़ी से कब चोरी हुई थीं प्रतिमाएं?

21 जनवरी 2023 को बक्सर जिले के ढकाइच ठाकुरबाड़ी से चोरी की गई राम, लक्ष्मण, भरत, माता सीता, हनुमान जी सहित सात अष्टधातु प्रतिमाएं बरामदगी के बाद से कोईलवर थाना के मालखाने में रखी गई थीं। करीब तीन साल बाद अदालत के आदेश पर इन्हें 6 लाख रुपये का बेल बांड भरने के बाद मुक्त किया गया।चोरी की घटना के अगले दिन 22 जनवरी 2023 की सुबह कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर-बबुरा रोड पर जांच के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से सभी मूर्तियां बरामद की गई थीं। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी दिलकुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था।

कितनी है मूर्तियों की कीमत?

बताया जाता है कि बरामद अष्टधातु की इन प्रतिमाओं की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। प्रतिमाओं की रिहाई के लिए बड़का धकाईच की सरपंच बिंदु देवी और कुसुम देवी ने मिलकर 9 लाख रुपये का बेल बांड भरा है।

कितने वर्ष पुरानी हैं मूर्तियां?

रामजानकी मठ के सचिव कन्हैया दुबे ने बताया कि वर्ष 2011 में मठ से मूर्ति चोरी के दौरान पुजारी भुनेश्वर दास की हत्या कर दी गई थी, जबकि चोरी गई मूर्ति 2013 में कोईलवर थाना क्षेत्र से बरामद कर पुनः मठ में स्थापित की गई थी। ये मूर्तियां 300 साल पुरानी बताई जाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.