त्रिपुरा में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर बसें रायपुर के लिए रवाना
Updated on
02-06-2020 08:44 PM
रायपुर से 2300 किलोमीटर दूर त्रिपुरा से सीधा साधन न होने की वजह से मुख्यमंत्री ने भेजी विशेष बसें
रायपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते त्रिपुरा राज्य में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यहां से भेजी गई दोनों बसें श्रमिकों को लेकर आज अगरतला से रायपुर के लिए रवाना हुई। इन बसों में छत्तीसगढ़ के 60 श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्य वापस लौट रहे हैं। ज्ञातव्य है कि त्रिपुरा में फंसे राज्य के श्रमिकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संपर्क कर उनसे छत्तीसगढ़ वापस लाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्रिपुरा से छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के बीते दिनों दो बसें रायपुर से रवाना की गई थी। रायपुर से त्रिपुरा की दूरी 2300 किलोमीटर है। यहां से आने के लिए सीधा साधन न होने की वजह से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष बसें भेजी गई थी।
श्रम विभाग के सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी सोनमणि बोरा ने बताया कि श्रमिकों को वापस लाने के लिए रायपुर से भेजी गई बसों के माध्यम से पश्चिम त्रिपुरा और अगरतला जिला प्रशासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित हुई है। दोनों बसें श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।
गरियाबंद । फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
गरियाबंद। जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
बिलासपुर। मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…