Select Date:

टेचो इलेक्ट्रा साथी की बु‎किंग प्रारंभ

Updated on 05-08-2020 04:46 PM
नई दिल्ली ।टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी टेचो इलेक्ट्रा ने एक नया इलेक्ट्रिक मोपेड टेचो इलेक्ट्रा साथी नाम से पेश किया है। इस मोपेट की कीमत 57,697 रुपये है (पुणे में ऑन रोड)।इस इलेक्ट्रिक मोपेड को  कंपनी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। इसकी डिलिवरी सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। टेको इलेक्ट्रा का यह इलेक्ट्रिक मोपड कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इसमें एलईडी हेडलाइट, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, एंटी-थेफ्ट अलार्म, स्मार्ट रिपेयर फंक्शन, फ्रंट और रियर बास्केट और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। 'साथी' मोपेड में दोनों तरफ टेलेस्कोपिक सस्पेंशन, ब्लैक अलॉय वील्ज, 10-इंच ट्यूबलेस टायर और ड्रम ब्रेक जैसी खूबियां भी हैं।टेको इलेक्ट्रा का दावा है कि साथी मोपेड एक बार फुल चार्ज होने पर 60-70 किलोमीटर तक चलेगा। इसमें बीएलडीसी मोटर और 48वी 26 एएच लॉयन बैटरी दी गई है। बैटरी के बिना मोपेड का वजन 50 किलोग्राम से भी कम है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 3-4 घंटे का समय लगेगा। टेको इलेक्ट्रा साथी की लंबाई 1720 एमएम, चौड़ाई 620 एमएम और ऊंचाई 1050 एमएम है। यह स्टील-रेनफोर्स्ड चेसिस पर आधारित है। मार्केट में इसकी टक्कर गेमोपाई मीसो से होगी।कंपनी का दावा है कि साथी मोपेड को एक बार चार्ज करने के लिए सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली लगेगी। इस तरह मात्र 12 रुपये के खर्च पर यह 60 किलोमीटर तक चलेगा। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.