भोपाल ।भयावह महामारी कोरोना वायरस के कारण जारी लाकडाउन के कारण बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) की यूजी और पीजी कक्षाओं की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पहली बार बिना किसी अंतराल के आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के दौरान सिर्फ रविवार का अवकाश दिया जाएगा। लॉकडाउन की वजह से बीयू की परीक्षाओं का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। यूजी की सभी कक्षाओं की परीक्षा 18 दिन में, जबकि पीजी की परीक्षाएं 14 दिन में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा शुरू होने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा। इससे नतीजे जल्दी घोषित हो सकेंगे। राज्यपाल लालजी टंडन के साथ हुई उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में तय हुआ था कि किसी भी कक्षा में जनरल प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। पहले अंतिम सेमेस्टर या वर्ष की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अन्य सेमेस्टर या वर्ष की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश में सबसे पहले टाइम टेबल और परीक्षा की गाइडलाइन बरकतउल्ला विवि ने ही घोषित की है। परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह सात बजे से दस, दूसरी 11 से दोपहर दो बजे और तीसरी दोपहर तीन से छह बजे तक की रहेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ छात्र परीक्षा फॉर्म लॉकडाउन की वजह से जमा नहीं कर सके थे। अब ये छात्र ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फार्म जमा कर सकेंगे। बीयू ने तय किया है कि परीक्षा फार्म परीक्षा के एक दिन पहले तक जमा किए जाएंगे। पहली बार छात्रों को मोबाइल पर मैसेज कर टाइम टेबल की सूचना दी जा रही है। छात्रों के एडमिशन फार्म और परीक्षा फार्म से उनके मोबाइल नंबर निकाले जा रहे हैं। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक मीटर की दूरी से बिठाया जाएगा। मास्क लगाकर आने पर ही छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बीयू परीक्षा शुरू होने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू करा देगा। केंद्रीय मूल्यांकन के साथ ही अलग-अलग केंद्रों पर भी मूल्यांकन कराया जाएगा। बीयू कोशिश कर रहा है कि परीक्षाओं के नतीजे अगस्त से घोषित होने शुरू हो जाएं। सितंबर तक अधिकांश परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का न सिर्फ मूल्यांकन हो जाए, बल्कि उनके नतीजे भी जारी कर दिए जाएं। नतीजे तैयार करने के लिए भी बीयू ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय मूल्यांकन के दौरान प्रोफेसरों के बीच शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। साथ ही वहां प्रोफेसरों से सैनिटाइजर का उपयोग और मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा। इस बारे में बीयू के रजिस्ट्रार बी भारती का कहना है कि परीक्षा को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस बार पहली बार टाइम टेबल की तारीखें एक महीने पहले घोषित की गई हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए पूरा अवसर मिल सकेगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…