भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने के लिए बसपा ने ठोकी ताल
Updated on
21-07-2020 07:11 PM
भोपाल । मध्य प्रदेश में 26 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस भले ही पूरी ताकत झोंकने का काम कर रही हो, लेकिन अब बसपा ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। बसपा ने ग्वालियर चंबल इलाके पर फोकस करते हुए दलित वोटों को साधने की कवायद को तेज कर दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पीपल ने ग्वालियर चंबल इलाके में दलितों पर अत्याचार को बड़ा मुद्दा होने की बात कही है।
बसपा के मुताबिक, गुना में दलित किसान परिवार के साथ हुई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई और एक दलित युवक की मारपीट का मामला भाजपा की मानसिकता को उजागर करता है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलित विरोधी पार्टी हैं। ऐसे में दलितों के विकास के लिए बसपा इस बार सभी 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। बसपा का कहना है भाजपा और कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता ही उप चुनाव में बसपा का बड़ा मुद्दा होगा।
कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलितों के साथ खड़ी रही है
वहीं, गुना मामले में लगातार भाजपा पर हमलावर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से दलितों के साथ खड़ी रही है। गुना मामले में भी कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की नीति- रीति का जमकर विरोध किया है। ऐसे में सभी 26 सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस के साथ दलित और सभी वर्गों का वोट समर्थन हासिल होगा। कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने कहा है कि बुंदेलखंड से लेकर मालवा और ग्वालियर चंबल इलाके की सीटों पर हर वर्ग का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।
उपचुनाव भाजपा के लिए अहम है
उपचुनाव के लिए बसपा के चुनाव मैदान में उतरने को लेकर कैबिनेट मिनिस्टर विश्वास सारंग ने कहा है कि उपचुनाव भाजपा के लिए अहम है। सामने कौन सी पार्टी होगी या कौन सा उम्मीदवार होगा यह पार्टी के लिए कोई मायने नहीं रखता है। पार्टी पूरी दमदारी के साथ उपचुनाव में उतरेगी। दरअसल, 2018 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही बसपा सिरदर्द साबित हुई थी। बसपा ने 2018 के चुनाव में 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन ऐसी कई सीटें थी जहां पर बसपा दूसरे या तीसरे नंबर पर रही थी। ऐसे में उपचुनाव में बसपा के कमर कस कर उतरने पर भाजपा और कांग्रेस का सियासी समीकरण बिगड़ जाता है। लेकिन यह सियासी समीकरण किसके लिए ज्यादा नुकसानदेह होगा यह उपचुनाव के बाद पता चलेगा।
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…