-बीएस4 वर्जन में यह कार आती थी डीजल इंजन ऑप्शन में
नई दिल्ली। बीएस4 वर्जन में होंडा जैज कार 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में आती थी, जो अब बंद होने वाली है। बीएस6 होंडा जैज सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी। होंडा की इस प्रीमियम हैचबैक का मौजूदा मॉडल साल 2015 से भारतीय बाजार में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन के साथ मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शन, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता था। ये दोनों इंजन बीएस6 वर्जन में होंडा अमेज में उपलब्ध हैं। मगर होंडा जैज को कंपनी सिर्फ बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी में है। दरअसल, होंडा कार्स इंडिया अपनी पावरट्रेन स्ट्रैटिजी पर काम कर रही है।
2019-20 में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की कुल बिक्री में करीब 80 पर्सेंट पेट्रोल और 20 पर्सेंट डीजल कारें थी। हालांकि, यह ट्रेंड हर सेगमेंट में अलग-अलग रहा। इसे देखते हुए कंपनी ने फैसला लिया है कि वह बीएस6 लाइन-अप में ग्राहकों की पसंद के अनुसार स्पेसिफिक सेगमेंट में डीजल मॉडल ऑफर करेगी। होंडा की 4-मीटर से छोटी तीन कारें- डब्ल्यू आर-वी, अमेझ और जैज आती हैं। कंपनी ने कहा है कि इनमें डब्ल्यूआर-वी और अमेज के डीजल मॉडल की डिमांड अच्छी रही है, इसलिए इन्हें पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन में पेश किया जा रहा है। वहीं, जैज के खरीदार पेट्रोल मॉडल बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। अपडेटेड होंडा जैज में बीएस6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। होंडा ने बीएस6 जैज का टीजर लॉकडाउन से पहले ही जारी किया था। कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद जल्द इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। बीएस6 होंडा जैज की मार्केट में टक्कर मारुति बलेनो, ह्यूंदै आई20, टाटा अल्ट्रॉज और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों से होगा। इस कार को फ्रेश लुक देने के लिए डिजाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा इस प्रीमियम हैचबैक में कुछ नए फीचर भी शामिल किए जाएंगे। बीएस6 जैज में एलईडी हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…