नई दिल्ली। केंद्र ने सभी वाहनों के लिए नए उत्सर्जन मानक बीएस-6 को पहली अक्टूबर से लागू करने का फैसला किया है। इनकी पहचान नंबर प्लेट में लगी हरी, नारंगी पट्टी से होगी। बीएस-6 वाहन अधिक महंगे होंगे, लेकिन वाहन चालकों को अधिक माइलेज भी मिलेगा। वायु प्रदूषण 70 फीसदी कम होगा। लेकिन, बीएस-4 वाहनों को सड़कों से हटाया नहीं जाएगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को वाहनों के नए उत्सर्जन मानक बीएस-6 एक अक्तूबर से लागू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें बताया है कि पेट्रोल-सीएनजी चार पहिया बीएस-6 वाहनों के नंबर प्लेट पर एक सेंटीमीटर चौड़ी हरे रंग की पट्टी लगानी अनिवार्य होगी। डीजल वाहन में नारंगी रंग की पट्टी होगी। परिवहन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने कहा कि निर्माता कंपनियों को वाहनों में एडवांस एमीशन कंट्रोल सिस्टम फिट करना होगा। जो डीजल वाहनों में 70%, पेट्रोल वाहनों में 25% तक नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करेगा। इनमें रियल ड्राइविंग इमिशन (आरडीई) को भारत में पहली बार बीएस-6 इंजन के साथ बाजार में लाया जाएगा। बीएस-6 वाहन के लिए 93 ऑक्टेन वाले पेट्रोल की जरूरी होगी। जो दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों में मिलता है। बीएस-6 से वाहनों की इंजन की क्षमता बढ़ेगी। उत्सर्जन कम होगा। ईंधन क्षमता बढ़ेगी, जिससे लोगों को अधिक एवरेज मिलेगा। पेट्रोल-डीजल बीएस-4 वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे। 15 वर्ष से अधिक पुराने निजी वाहन को प्रत्येक पांच साल व व्यावसायिक वाहन को प्रत्येक दो साल में फिटनेस टेस्ट कराना पड़ता है। वाहन निर्माता कंपनियां माइलेज के दावे में फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगी। वर्तमान में हकीकत में वाहन उतना माइलेज नहीं देते हैं, जितना कंपनियां दावा करती हैं। बीएस-6 ईंधन क्षमता बढ़ाने से कार 4.1 लीटर में 100 किलोमीटर से अधिक का माइलेज देंगी। परिवहन विशेषज्ञ एसपी सिंह का कहना है कि यूरोप व आस्ट्रेलिया में कई साल पहले बीएस-6 लागू हो चुका है। यह देश बीएस-7 की ओर बढ़ रहे हैं। इससे शहरों के प्रदूषण में 40 से 50 फीसदी की कमी आई है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…