Select Date:

हादसे में बाल-बाल बचे ब्रिटिश पीएम

Updated on 18-06-2020 09:03 PM
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। बोरिस जॉनसन की कार लंदन में संसद के बाहर उस समय एक दुर्घटना का शिकार हो गई जब एक प्रदर्शनकारी उनके काफिले की ओर अचानक दौड़ पड़ा। इस दौरान काफिले की कई कारें एक दूसरे में भिड़ गईं।  प्रधानमंत्री ऑफिस डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना पीएम बोरिस जॉनसन के साप्ताहिक प्रधानमंत्री के सवाल (पीएमक्यू) सत्र कार्यक्रम के पश्चात हाउस ऑफ कॉमन्स से निकलने के तुरंत बाद हुई। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई हैं। प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में से एक ने उनकी सिल्वर जगुआर कार को पीछे से टक्कर मार दी, जब उनके चालक ने काफिले की ओर आ रहे प्रदर्शनकारी को देख कर ब्रेक लगाया। टक्कर के कारण गाड़ी पर खरोंच आ गई। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि वीडियो में खुद ही सब पता चल रहा है कि क्या हुआ। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। कुर्द कार्यकर्ता माने वाले उस प्रदर्शनकारी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास पकड़ लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.