Select Date:

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत में फिर जुटेंगे ब्रिक्स देश, 26 अक्टूबर से शुरू होगा संसदीय मंच; क्या है एजेंडा

Updated on 24-10-2026 11:13 AM
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। ईरान की ओर से संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालीबाफ प्रतिनिधित्व करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह मंच भारत की संसदीय कूटनीति के इतिहास में एक नया अध्याय साबित होगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस मंच का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर सहमति आधारित संवाद को बढ़ावा देना है। इसमें संस्थानों को मजबूत बनाने में संसद की भूमिका, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीकों में मानव-केंद्रित इनोवेश को प्रोत्साहित करना, वैश्विक शासन व्यवस्था को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाना और ब्रिक्स देशों के लिए टिकाऊ एवं समावेशी भविष्य सुनिश्चित करने जैसे विषय शामिल होंगे।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होगी बैठक

नई दिल्ली में यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी है। हालांकि, क्षेत्रीय तनाव आधिकारिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है, लेकिन सदस्य देश बैठक से इतर इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मतभेदों के बावजूद पिछले महीने भारत में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सभी देशों की सहमति से संयुक्त घोषणा जारी किया गया था। ऐसे में पश्चिम एशिया का तनाव इस बार भी साझा घोषणा के रास्ते में बड़ी बाधा बनने की संभावना कम मानी जा रही है।

25 अक्टूबर को तैयार होगा संयुक्त बयान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुताबिक, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए संयुक्त बयान को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर को सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के सचिवों की बैठक होगी।

बिरला ने कहा कि भारतीय संसद भी सभी देशों के साथ चर्चा और संवाद के जरिए सहमति बनाने की दिशा में काम करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी देशों के सहयोग से ब्रिक्स संसदीय मंच में भी संयुक्त घोषणा जारी की जा सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.