ब्राजील- अमेजन के जंगलों में आग लगने की घटनाएं जुलाई में 28 फीसदी बढ़ी
Updated on
03-08-2020 04:53 PM
ब्रासीलिया । फुटबाल के लिए प्रसिद्ध देश ब्राजील अब यहां स्थित अमेजन के जंगलों भीषम आग के लिए भी चर्चा में रहे। पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में आग लगने की घटनाएं 28 प्रतिशत तक बढ़ गईं। सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी। ब्राजील के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने कहा कि उसने पिछले महीने अमेजन वर्षा वनों में आग लगने की 6,803 घटनाएं दर्ज कीं जबकि 2019 में इसी माह में ऐसी 5,318 घटनाएं हुईं थी। पर्यावरणविद् इस इजाफे पर चिंता जाहिर कर रहे हैं क्योंकि पारंपरिक रूप से देखा जाए तो क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं अगस्त माह से शुरू हो जाती हैं। उन्हें भय है कि ब्राजील में ये घटनाएं पिछले अगस्त की तरह न होने लगें जब संस्थान ने आग लगने की 30,900 घटनाएं दर्ज की थीं। आग लगने की घटनाओं में यह बढ़ोतरी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्राजील के अमेजन में भूमि साफ करने की राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की अपील को लेकर बढ़ती घरेलू और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच हो रही है।इन चिंताओं को देखते हुए, 16 जुलाई को सरकार ने पैंटानल आर्द्रभूमि और अमेजन जंगलों में आग लगाने पर चाह माह का प्रतिबंध लगा दिया था। बोलसोनारो ने मई में सेना के लिए एक आदेश पारित कर अमेजन में पर्यावरणीय गतिविधियों में समन्वय करने के लिए कहा था। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आग लगने की घटनाएं दिखाती हैं कि सरकार की प्रतिक्रिया प्रभावी नहीं है। साथ ही इस ओर भी इशारा करती है कि इस साल के शुष्क मौसम में आग लगने की आशंका पिछले साल के मुकाबले और ज्यादा होगी। साओ पाउलो की स्टेट यूनिवर्सिटी में एडवांस्ड स्टडीज इंस्टीट्यूट में अनुशंधानकर्ता, कार्लोस नोबरे ने कहा कि इस साल जुलाई में पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले जंगल काटे जाने का सूचकांक भी ज्यादा रहा।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…