ब्रावो, हेटमेयर और पॉल ने इंग्लैंड दौरे से इंकार किया
Updated on
04-06-2020 11:10 PM
खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करते हैं : सीडब्लयूआई
जमैका। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को इंग्लैंड दौरे से पहले ही करारा झटका लगा है। अनुभवी क्रिकेटरों डॉरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमेयर और कीमो पॉल ने कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने से इंकार कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्लयूआई) के अनुसार वह तीनों के फैसले का पूरी तरह से सम्मान करता है। साथ ही कहा कि भविष्य के लिए टीम चयन पर विचार करते समय यह बात का प्रभाव नहीं पड़ेगा। बोर्ड ने पहले ही कहा था कि किसी खिलाड़ी पर दौरे के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा हालांकि कहा था कि वह खिलाड़ियों की सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगा।
इससे पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जेसन होल्डर टीम की कप्तानी में 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में युवा खिलाड़ियों क्रूमा बूनर और केमार होल्डर को पहली बार शामिल किया गया है। बूनर मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं, जबकि केमार को तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही वेस्टइंडीज बोर्ड ने प्रस्तावित दौरे के लिए 11 रिजर्व खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा की। वहीं इंग्लैंड एंड वेल्स किकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट के दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी। ईसीबी ने कहा था कि वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड में 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 8 से 28 जुलाई के बीच खेली जाएगी। वेस्टइंडीज टीम इस सीरीज के लिए 8 जून को इंग्लैंड रवाना होगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…