Select Date:

600 विकेट लेंगे ब्राड : एथर्टन

Updated on 28-07-2020 06:59 PM
लंदन । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन का मानना है कि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 तक ले सकते हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने कहा कि इस ‘चैम्पियन खिलाड़ी’ के पास 600 टेस्ट विकेट लेने की क्षमता है। ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन कर अपने को एक बार फिर साबित किया है। तीन मैचों कि टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में शामिल नहीं किये गये ब्रॉड ने बाकी दोनों टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी विकेटों की संख्या को 500 पहुंचाने से महज एक कदम दूर हैं.
एथर्टन ने कहा , ' चैंपियन खिलाड़ी की पहचान इस बात से नहीं होती कि वह टीम से कैसे बाहर हुआ बल्कि इस बात से होती है कि उसने वापसी कैसे की जैसा कि हम इस श्रृंखला में ब्रॉड के साथ देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ' जब आप टीम से बाहर होते हैं तो आपको अपने बारे में थोड़ा और पता चलता है। कुछ खिलाड़ी ऐसे में सोचते हैं कि उनका करियर पूरा हो गया पर ब्रॉड ने अपने दमखम से दिखा दिया कि, वह 500 विकेट से संतुष्ट नहीं होने वाले वह 600 विकेट लेना चाहता है।' एथर्टन ने कहा, ' एजियास बाउल में खेले गये पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद उसने काफी कुछ कहा था लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से अपने को साबित किया है।' 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.