वाशिंगटन। संयुक्त राज्य में चीनी राजदूत क्यूई तियानकाई ने कहा कि यह सीमा विवाद दोनों न्यूक्लियर ताकतों के बीच संबंधों पर हावी नहीं होना चाहिए। एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में एक उपस्थिति में राजदूत कुई तियानकाई ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह मुद्दा चीन और भारत के रिश्तों पर हावी होना चाहिए, और मुझे नहीं लगता कि यह हमारे मित्रों का भी नजरिया होगा। भारत चीन सीमा विवाद पर पहले भी इस तरह के बयान आए हैं। भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने भी 15 जून को इसी तरह का एक बयान दिया था। बदलते वैश्विक हालात में भारत और चीन को एक दूसरे को सकारात्मक कारक के रूप में देखना चाहिए। दोनों देशों को एक दूसरे का साझेदार बनना चाहिए और विकास के सपनों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस साल की मई माह में दोनों देशों के बीच सीमा पर अलग-अलग जगहों पर टकराव हो चुका है। नौ मई को नॉर्थ सिक्किम के नाथू ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हुई थी। उसी दौरान लद्दाख़ में एलएसी के पास चीनी सेना के हेलिकॉप्टर देखे गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने भी सुखोई समेत दूसरे लड़ाकू विमानों से पेट्रोलिंग शुरू कर दी। मालूम हो कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का मामला इस साल के जून महीने में बहुत ज्यादा बढ़ गया था। दोनों ही देशों की सेनाएं भारत के लद्दाख में आपस में टकरा गई थीं। गलवान घाटी में हुए संघर्ष में भारत के 20 सैनिक मारे गए थे। इस संघर्ष में चीन के भी सैनिक भी बड़ी संख्या में मारे गए थे।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…